- सदाकत आश्रम में तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का दूसरा चरण शुरू
उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर बापू की विचारधारा से संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बापू के विचारों एवं सिद्धांतों को हम सभी को आत्मसात करना है। राजेश राम ने कहा कि सर्वोदय संकल्प शिविर को जिलों में भी आयोजित किया जाएगा तथा इसे गांव-गांव तक ले जाकर स्वदेशी चीजों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वोदय संकल्प शिविर के चेयरपर्सन एवं पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी नेता प्रेमचंद सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी करुणा सागर, संचालन समिति के संयोजक ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, सह संयोजक अरविंद चौधरी, प्रेमचंद सिंह, पंकज यादव, कमल कमलेश, विमलेश तिवारी, संजय पांडे मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें